E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलदुनियादेश
Trending
भारत बना टी-20 विश्व कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, गेंदबाजों और बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत बना टी-20 विश्व कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, गेंदबाजों और बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्श
दैनिक आवाज न्यूज: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई।

भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बड़ा स्कोर बनाया, वहीं गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा। तेज गेंदबाजों और स्पिनरों की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने कीवी टीम टिक नहीं सकी।
इस शानदार जीत के साथ भारत ने टी-20 विश्व कप पर कब्जा कर लिया और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हजारों दर्शकों के बीच जश्न का माहौल बन गया। देशभर में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत का जोरदार स्वागत किया।




