Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperक्राइमझारखंडटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
Trending

झारखण्ड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते की मनाली मे संदिग्ध मौत, दोस्तों के साथ आया था घूमने

पर्यटन नगरी के एक होमस्टे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 22 वर्षीय पोते की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों में शोक की लहर

पर्यटन नगरी के एक होमस्टे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 22 वर्षीय पोते की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों में शोक के लहरहिमाचल प्रदेश: मनाली में झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते की संदिग्ध मौत, दोस्तों के साथ आया था घूमने

 

पर्यटन नगरी के एक होमस्टे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 22 वर्षीय पोते की संदिग्ध मौत हो गई है।पर्यटन नगरी के एक होमस्टे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 22 वर्षीय पोते की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों में शोक के लहर सोमवार दोपहर को वह बिस्तर से गिरा। जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त मुंह से झाग निकली। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिविल अस्पताल एक पर्यटक मृत अवस्था में लाया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक वीर सोरेन पुत्र बाबू लाल सोरेन अपने मित्र अग्नय वर्मा निवासी उत्तर प्रदेश के साथ मनाली घूमने आया था।

सिर में हो रहा था दर्द’

पुलिस को दिए बयान में अग्नय ने कहा कि मृतक अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने आया था। वे सभी सिमसा के एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। 23 फरवरी को सभी सोलंग और सेथन घूमने गए थे। शाम को पुनः होम स्टे में ठहरे। सोमवार को सभी होम स्टे के आसपास घूमकर लगभग 12:30 बजे लौटे तो वीर सोरेन सो गया। उठाने पर उसने बताया कि उसके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है। जिस पर साथियों ने ब्लिंकिट के माध्यम से दवाई मंगवाकर उसे दी।

 

मुंह से झाग निकला झाग

दोपहर लगभग 2:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। जाकर देखा तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरा हुआ था। उसे गाड़ी में सिविल अस्पताल मनाली लाया गया। अस्पताल लाते समय उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा काफी देर तक सीपीआर दी गई। जांच उपरांत चिकित्साकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि शव को शवगृह मनाली में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों के आगमन के उपरांत पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!