चतरा जिला में बड़ा विमान हादसा… मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट जंगल में क्रैश… सभी 7 लोगों की मौत…
चतरा जिले में सोमवार शाम हुए दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। Ranchi से Delhi के लिए उड़ा मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट Simaria थाना क्षेत्र के जंगल में क्रैश हो गया।

- चतरा जिला में बड़ा विमान हादसा… मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट जंगल में क्रैश… सभी 7 लोगों की मौत…
Jharkhand : चतरा जिला में बड़ा विमान हादसा… मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट जंगल में क्रैश… सभी 7 लोगों की मौत… पूर्व में चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. विकास कुमार भी थे सवार…चतरा जिले में सोमवार शाम हुए दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। Ranchi से Delhi के लिए उड़ा मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट Simaria थाना क्षेत्र के जंगल में क्रैश हो गया। प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि के अनुसार विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि विमान शाम करीब 7:00 बजे रांची स्टेट हैंगर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही एयरक्राफ्ट रडार से गायब हो गया। खोजबीन के बाद पता चला कि विमान सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच और आवश्यक प्रक्रिया जारी है।…
रेड बर्ड एविएशन कंपनी की एयर एंबुलेंस (मेडिकल एयरक्राफ्ट) में विवेक विकास भगत: पायलट, सबराजदीप सिंह: पायलट, संजय कुमार: मरीज, अर्चना देवी: परिजन, धूरू कुमार: परिजन, विकास कुमार गुप्ता: डॉक्टर, सचिन कुमार मिश्रा: नर्स सवार थे, इस दुखद घटना में सभी की मौत हो गई।
लातेहार के चंदवा के रहने वाले संजय कुमार आग में झुलस गए थे। रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज चल रहा था। बेहतर इलाज के लिए पत्नी अर्चना के साथ एयर एंबुलेंस से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान ठीक घर के ऊपर आसमान में पहुंचते ही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया और विमान में मौजूद 7 लोगों की जान चली गई। विमान का मलबा चतरा के सिमरिया के जंगल में मिला। यह बहुत दुःखद घटना है।




