E-Paperझारखंडटेक्नोलॉजीशिक्षा
Trending

RKDF University

High Court से Lower Court तक के अनुभवों से रूबरू हुए Law Students, Chancellor डॉ. साधना कपूर ने Video Conferencing से दिया मार्गदर्शन

High Court से Lower Court तक के अनुभवों से रूबरू हुए Law Students, Chancellor डॉ. साधना कपूर ने Video Conferencing से दिया मार्गदर्शन

रांची, 30 सितंबर। RKDF University, Ranchi के School of Law में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए विशेष स्वागत एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विधि शिक्षा के साथ-साथ न्यायालयीन कार्यप्रणाली, अनुशासन, पेशेवर नैतिकता और भविष्य के करियर की चुनौतियों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में High Court एवं Lower Court के अधिवक्ताओं ने शिरकत की और विद्यार्थियों के साथ अपने Courtroom अनुभव साझा किए।

अधिवक्ताओं ने कहा कि कानून के क्षेत्र में सफलता के लिए केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक समझ, तार्किक क्षमता, प्रभावी संवाद, अनुशासन और पेशेवर नैतिकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

Video Conferencing से Chancellor ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन


कार्यक्रम में RKDF University की Chancellor Dr. Sadhna Kapoor ने Video Conferencing के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को Law की पढ़ाई को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ लेने की सलाह दी। साथ ही अनुशासन, सकारात्मक सोच और लगातार सीखते रहने की आदत को अपने शैक्षणिक एवं पेशेवर जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर Vice Chancellor, Pro Vice Chancellor, Registrar, Dean Academic, Dean एवं HOD, School of Law सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

Rules, Discipline और Professional Decorum पर जोर


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के Rules & Regulations, Discipline, Protocol, Academic Conduct और Campus Decorum के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि एक Law Student के व्यक्तित्व में कानून की जानकारी के साथ-साथ नैतिकता, शिष्टाचार, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का होना भी जरूरी है।

Senior छात्रों ने साझा किए अनुभव, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

Senior एवं Super Senior विद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें विश्वविद्यालय की पढ़ाई, गतिविधियों तथा Campus Life से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। Senior-Junior के बीच संवाद में सहयोग और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिससे समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

समग्र रूप से कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ उन्हें व्यावहारिक विधिक ज्ञान, अनुशासन, Professional Decorum, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए तैयार करना रहा। RKDF University School of Law की यह पहल विद्यार्थियों के विधिक एवं पेशेवर सफर की नई शुरुआत के रूप में सामने आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!