Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperझारखंडलोकल न्यूज़
Trending

टंडवा में बीच सड़क पर खुला रिपेयरिंग सेंटर,लग रहा जाम

टंडवा उड़सू मोड़ पर सड़क बनी गैरेज, राहगीरों की जान पर आफत

उड़सू मोड़ पर सड़क बनी गैरेज, राहगीरों की जान पर आफत

सड़क पर गैरेज का कब्जा! उड़सू मोड़ बना हादसों का हॉटस्पॉट, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

टंडवा: चतरा। टंडवा थाना क्षेत्र के उड़सू मोड़ पर मुख्य सड़क पर खुलेआम वाहनों की मरम्मत किए जाने से राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गणेश मोटर्स समेत अन्य गैरेज संचालकों पर आरोप है कि सड़क किनारे की जगह के बजाय मुख्य मार्ग पर ही भारी वाहनों को खड़ा कर मरम्मत का काम किया जा रहा है।

सड़क पर खड़े बड़े वाहनों के कारण आवागमन बाधित हो रहा है और उड़सू मोड़ लगातार जाम की समस्या से जूझ रहा है। कई बार एम्बुलेंस और आम यात्रियों के वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर बिखरा वाहन कचरा, मोबिल-ग्रीस और उड़ती धूल स्थानीय लोगों के लिए प्रदूषण की समस्या भी बढ़ा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क से वाहनों को हटाकर गैरेज संचालन को व्यवस्थित नहीं किया गया, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। सवाल यह भी है कि मुख्य सड़क पर इस तरह का कब्जा आखिर किसकी अनुमति से चल रहा है?

अब निगाहें टंडवा थाना और स्थानीय प्रशासन पर हैं। क्या प्रशासन कार्रवाई कर उड़सू मोड़ को सुरक्षित बनाएगा, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!