Uncategorized
Trending

भारतीय जनता पार्टी द्वारा JPSC और JSSC महाघोटाले की CBI जांच

हेमंत सोरेन इस्तीफा दो!

झारखंड के होनहार छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे निरंतर खिलवाड़ को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री आदित्य साहू जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा JPSC और JSSC महाघोटाले की CBI जांच तथा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अविलंब इस्तीफे की मांग को लेकर राँची स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।

 

इस विशाल जन-आंदोलन में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी, विधायक श्री आलोक चौरसिया जी, विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी, वरिष्ठ नेता श्री सीपी सिंह जी और श्री नवीन जायसवाल जी सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेतागण एवं हजारों की संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

हम सभी एकजुट होकर राज्य के होनहार युवाओं के हक और अधिकार की आवाज़ को बुलंद कर रहे हैं। जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता और इस भ्रष्ट सरकार का अंत नहीं हो जाता, तब तक हमारी यह न्याय की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक अनवरत जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!