समय पर जांच, जान बचाए': रांची कैंसर समिट 2.0 में देश के टॉप डॉक्टर्स का बड़ा संदेश`

CJI सोनक बोले – कैंसर को हराना है तो जागरूकता और समन्वित उपचार जरूरी, ग्रामीण इलाकों तक पहुंचे सुविधा
रांची:* कैंसर को लेकर झारखंड में *ऐतिहासिक मंथन* हुआ। राजधानी के *होटल बीएनआर चाणक्य* में शनिवार को *रांची कैंसर समिट 2.0* का आयोजन हुआ। मकसद एक ही – *समय पर पहचान और बेहतर इलाज।

*मंच पर कौन-कौन:*
मुख्य अतिथि रहे *झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्रा सोनक*। साथ में *स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव अजय कुमार सिंह, NHM निदेशक शशि प्रकाश झा* और देश के दिग्गज कैंसर विशेषज्ञ *डॉ. एस. एच. आडवाणी, डॉ. सोनल दीक्षित, डॉ. शिवेश वी. श्रीखंडे, डॉ. विजय मिश्रा* मौजूद रहे।
*समिट की मुख्य बातें:*
1. *जल्दी पकड़ो, जल्दी हराओ* – विशेषज्ञों ने कहा, *समय पर स्क्रीनिंग* से कैंसर के कई केस ठीक हो सकते हैं।
2. *टीम वर्क से इलाज* – सर्जन, ऑन्कोलॉजिस्ट, रेडिएशन डॉक्टर मिलकर *मल्टी-डिसिप्लिनरी प्लान* बनाएं।

3. *गांव तक पहुंच* – महंगे इलाज को सिर्फ शहर तक सीमित मत रखो। *ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर सुविधा* पहुंचाना जरूरी।
4. *लाइफस्टाइल अलर्ट* – तंबाकू, शराब और बेतरतीब जीवन से दूरी। *नियमित जांच* कराओ।
*आयोजक बोले:*
समिट संयोजक *डॉ. सतीश शर्मा* ने कहा – “इस समिट का लक्ष्य है *जागरूकता बढ़ाना, डॉक्टरों के अनुभव शेयर करना और मरीजों को बेहतर इलाज* देना।”
*CJI का संदेश:*
CJI सोनक ने कहा कि *कानून, समाज और मेडिकल टीम* मिलकर काम करेगी तो कैंसर के खिलाफ लड़ाई आसान होगी।
—



