रांची के लालपुर एवं सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तंबाकू एवं तंबाकू जनित पदार्थ का औचक निरीक्षण
इस दौरान सार्वजनिक स्थान शिक्षण संस्थान बार एवं लॉन्ज की सघन जांच की गई

The Dainik Aawaz News, Ranchi: अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री कुमार रजत के निर्देश पर रांची के लालपुर एवं सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तंबाकू एवं तंबाकू जनित पदार्थ के सेवन एवं बिक्री पर रोक को प्रभावी बनाने के लिए गठित छापामार दस्ते द्वारा औचक निरीक्षण करते हुए छापेमारी की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थान शिक्षण संस्थान बार एवं लॉन्ज की सघन जांच की गई।
अभियान का नेतृत्व टोबैको कंट्रोल सेल के डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट सुशांत कुमार ने किया। वहीं संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने अभियान में सहयोग किया। निरीक्षण के क्रम में तंबाकू उत्पादों की बिक्री, प्रचार सेवन से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया।
जांच के दौरान दोषी पाए गए उल्लंघनकर्ताओं पर जिला प्रशासन ने दंडात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही उल्लंघन कर्ताओं को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिया गया कि कोटपा संशोधन अधिनियम 2025 के अनुसार सार्वजनिक स्थान ,सार्वजनिक दफ्तर ,अस्पताल, शिक्षण संस्थान, बार एवं रेस्टोरेंट आदि क्षेत्रों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं प्रचार प्रसार पूरी तरह प्रतिबंधित है।
छापा मार दसते ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




