देश

’11 महंगे जेट मार गिराए गए’, भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप के दावे में नया ट्विस्ट

ट्रंप ने दोहराया कि भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रेड डील की धमकी देकर दोनों देशों का संघर्ष रुकवाया था. US प्रेसिडेंट ने कहा कि मैंने उनसे कहा, ‘अगर तुम लड़ोगे तो मैं तुम पर 200 परसेंट टैरिफ लगा दूंगा.’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (19 फरवरी, 2025) को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष पर सीजफायर को लेकर अपना दावा दोहराया, जिसमें एक नया ट्विस्ट देखने को मिला है. ट्रंप पहले 6-7 जेट को मार गिराए जाने की बात करते थे, लेकिन अब उन्होंने दावा किया है कि इस जंग में 11 महंगे जेट मार गिराए गए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार कबूल किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान, दोनों के फाइटर जेट गिरे थे. हालांकि ट्रंप के दावे को भारत ने कई बार खारिज किया है और इसे दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद लिया गया फैसला बताया है.

गाजा में शांति स्थापित करने के लिए ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस स्थापित किया है. इसी कार्यक्रम में ट्रंप ने दोहराया कि भारत और पाकिस्तान के बीच ट्रेड डील की धमकी देकर दोनों देशों का संघर्ष रुकवाया था. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी PM ने हमारे चीफ ऑफ स्टाफ के सामने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने 25 मिलियन जानें बचाईं जब उन्होंने हमारे और इंडिया के बीच जंग रोकी.’

अगर तुम दोनों लड़ोगे तो 200% टैरिफ लगा दूंगा: ट्रंप

यूएस प्रेसिडेंट ने कहा, ‘जंग उस समय जोरों पर थी, प्लेन गिराए जा रहे थे और मेरी उन दोनों से फोन पर बात हुई. मैं उन्हें थोड़ा-बहुत जानता था. मैं प्राइम मिनिस्टर मोदी को बहुत अच्छे से जानता था. मैंने उन्हें फोन किया और कहा- सुनो, अगर तुम लोग इसे सुलझा नहीं पाए तो मैं तुम दोनों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा और अचानक, हमने एक डील कर ली.  मैंने कहा, अगर तुम लड़ोगे तो मैं तुम दोनों देशों पर 200 परसेंट टैरिफ लगा दूंगा.’

11 महंगे जेट मार गिराए गए: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों लड़ना चाहते थे, लेकिन जब पैसे की बात आई तो यह पैसे जैसा कुछ नहीं था, जब बहुत सारा पैसा खोने की बात आई तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम लड़ना नहीं चाहते. उन्होंने दावा, ’11 जेट मार गिराए गए. बहुत महंगे जेट.’

राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर आगे कहा,  ‘पाकिस्तान और भारत यह बहुत बड़ा इवेंट था. पाकिस्तान और भारत, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. मैंने प्राइम मिनिस्टर मोदी से बात की. वह बहुत एक्साइटेड हैं. वह अभी हमें देख रहे हैं.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!