E-Paperझारखंडटॉप न्यूज़राज्य
Trending

अब नए अंदाज में दिखेगा डाक विभाग!

अब नए अंदाज में दिखेगा डाक विभाग! रांची और चाईबासा में ‘रिफॉर्म उत्सव’, 15 अक्टूबर तक होंगे कई बड़े आयोजन

अब नए अंदाज में दिखेगा डाक विभाग! रांची और चाईबासा में ‘रिफॉर्म उत्सव’, 15 अक्टूबर तक होंगे कई बड़े आयोजन

रांची। भारतीय डाक विभाग अपनी गौरवशाली विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। 9 से 15 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस विशेष आयोजन के तहत पूरे झारखंड में स्वच्छता, वित्तीय समावेशन, डिजिटल साक्षरता और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय, झारखंड परिमंडल, रांची की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के अवसर पर स्वच्छता विषय पर विशेष आवरण का विमोचन किया गया। यह पहल स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देती है।

हर दिन खास, हर आयोजन में नया संदेश

डाक सप्ताह के दौरान 12 अक्टूबर को डाक टिकट संग्रहण आनंद दिवस, 13 अक्टूबर को वित्तीय समावेशन एवं नागरिक-केंद्रित सेवा दिवस, 14 अक्टूबर को डाक एवं पार्सल दिवस तथा 15 अक्टूबर को प्रौद्योगिकी एवं नवाचार दिवस मनाया जाएगा।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 12 अक्टूबर को रांची और 14 अक्टूबर को चाईबासा में होने वाला ‘रिफॉर्म उत्सव’ होगा। इसके माध्यम से आम लोगों को डाक विभाग की नई तकनीकों, आधुनिक सेवाओं और नए उत्पादों से परिचित कराया जाएगा।

परंपरा के साथ तकनीक, जनता के लिए बेहतर सेवाएं

डाक विभाग आज पारंपरिक चिट्ठियों और डाक सेवाओं से आगे बढ़कर ई-कॉमर्स, आधुनिक लॉजिस्टिक्स, डिजिटल सेवाओं और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है। राष्ट्रीय डाक सप्ताह इसी बदलाव, नवाचार और जनसेवा के संकल्प को नई पहचान देने का प्रयास है।

विभाग की विरासत कायम रखते हुए, आधुनिक तकनीक के सहारे सेवाओं को आम जनता के और करीब पहुंचाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!