चंदेल परिवार के घर पहुंचे कहलगांव विधायक
रांची में कहलगांव विधायक ई. सुभानंद मुकेश का आत्मीय स्वागत, समाजसेवी राकेश कुमार सिंह चंदेल के आवास पर जुटे कई गणमान्य

सियासत से रिश्तों तक: चंदेल परिवार के घर पहुंचे कहलगांव विधायक, दीपक प्रकाश समेत कई विशिष्ट लोगों से हुई आत्मीय मुलाकात
रांची, 3 अक्टूबर 2026। बिरसा मुंडा की धरती रांची में बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ई. सुभानंद मुकेश का समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह चंदेल के हरमू विद्यानगर, करम चौक स्थित आवास पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विधायक के आगमन से चंदेल परिवार में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा।
इस दौरान परिवारजनों और मित्रों के साथ विभिन्न सामाजिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। राकेश कुमार सिंह चंदेल ने विधायक ई. सुभानंद मुकेश के आगमन को अपने परिवार के लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताया।
विधायक ई. सुभानंद मुकेश के राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए बताया गया कि उनके पिता स्वर्गीय सदानंद सिंह कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से नौ बार विधायक रहे और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। इंजीनियरिंग एवं कॉरपोरेट क्षेत्र में कार्य करने के बाद ई. सुभानंद मुकेश ने जनसेवा का रास्ता चुना और वर्तमान में कहलगांव का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से भी आत्मीय मुलाकात हुई। सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श के साथ वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। वहीं गुरुदेव अनिल पांडे बाबा के आगमन से कार्यक्रम और भी विशेष बन गया।
इस अवसर पर रंजीत सिंह बतस, मुकेश सिंह धनोखर, विधायक की धर्मपत्नी डॉ. रिचा, शैलेंद्र पांडे, विकास सिंह, सुधीर शर्मा सहित परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पारिवारिक वातावरण में मुलाकात, संवाद और भोजन के साथ इस आत्मीय अवसर को यादगार बनाया।
राकेश कुमार सिंह चंदेल ने कहा कि ऐसे मिलन केवल राजनीतिक या सामाजिक मुलाकात तक सीमित नहीं होते, बल्कि स्नेह, विश्वास, सम्मान और रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक ई. सुभानंद मुकेश का स्नेह और मार्गदर्शन उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।



