E-Paperझारखंडटेक्नोलॉजीशिक्षा
Trending

प्रतिभा को अवसर देना सामाजिक जिम्मेदारी”: RKDF

शिक्षा और युवा सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को मिला सम्मान, पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने डॉ. अमित कुमार पांडेय को किया सम्मानित

मेधावी छात्रों के भविष्य को नई उड़ान देने की प्रतिबद्धता को सम्मान, डॉ. अमित कुमार पांडेय को मिला ‘Kanke talks Samwad Samman 2026’

रांची, 27 सितंबर 2026
झारखंड के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, कौशल और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को बड़ा सम्मान मिला है। रांची के Celebration Banquet Hall में Kanke Talks द्वारा आयोजित “संवाद” कार्यक्रम में RKDF University, Ranchi के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित कुमार पांडेय को प्रतिष्ठित KankeTalks Samwad Samman 2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और झारखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मंच से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने डॉ. अमित कुमार पांडेय को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, पद्मश्री वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक बलबीर दत्त और पद्मश्री नागपुरी लोक कलाकार मुकुंद नायक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

“प्रतिभा को अवसर देना सामाजिक जिम्मेदारी”

सम्मान मिलने के बाद डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड के मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पहचान, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर देना केवल दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि RKDF University विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, कौशल विकास, मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि युवाओं को ज्ञान, कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाना है।

“आज की प्रतिभा ही बनाएगी कल का सशक्त झारखंड”

डॉ. पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व, कौशल और आत्मविश्वास के समग्र विकास पर भी जोर दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर न सिर्फ अपने सपनों को पूरा करें, बल्कि झारखंड के विकास और देश निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा, “आज का प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही कल का सशक्त झारखंड और मजबूत भारत बनाएगा। हमारा संकल्प है—झारखंड की प्रतिभा को अवसर देना, युवाओं को सक्षम बनाना और उनके सपनों को उड़ान देना।”

शिक्षा और युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा ‘संवाद’

Kanke Talks का “संवाद” कार्यक्रम शिक्षा, सामाजिक सरोकार, युवा सशक्तिकरण और झारखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन, युवाओं के लिए बेहतर अवसर और प्रतिभाओं को उचित मंच देने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. अमित कुमार पांडेय का सम्मान शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रतिभाओं को अवसर देने की प्रतिबद्धता को मिली एक महत्वपूर्ण पहचान के रूप में सामने आया।

— RKDF University, Ranchi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!