E-Paperझारखंडटेक्नोलॉजीशिक्षा
Trending

Calcutta Public School

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने सेवा में जुटे कर्मियों को दिया सम्मान,

कलकत्ता पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों और चिकित्सकों को बांधी राखी

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने सेवा में जुटे कर्मियों को दिया सम्मान, दीर्घायु की कामना कर लिया आशीर्वाद

राँची/ओरमांझी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी की छात्राओं ने समाज की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा में दिन-रात जुटे पुलिसकर्मियों एवं चिकित्सकों के प्रति सम्मान और अपनत्व का अनूठा संदेश दिया। छात्राओं ने ओरमांझी थाना पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को विधि-विधान से रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

छात्राओं ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनगड़ा, थाना प्रभारी, ओरमांझी, उप निरीक्षक एवं सहायक आरक्षी उप निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान भी पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर समाज की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे कर्मठ प्रहरी के प्रति सम्मान जताना उनके लिए गर्व का विषय है।

वहीं, कलकत्ता पब्लिक स्कूल की छात्राओं की दूसरी टीम क्यूरेस्टा हॉस्पिटल, राँची पहुंची। यहां छात्राओं ने चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें भी रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों एवं चिकित्सकों के सम्मान में बनाई गई पेंटिंग्स की प्रतियां भी ससम्मान भेंट कीं। विद्यालय का उद्देश्य रक्षाबंधन के इस पावन पर्व के माध्यम से समाज सेवा में समर्पित इन कर्मियों को परिवार से दूर होने के बावजूद अपनत्व और सम्मान का एहसास कराना था।

छात्राओं की इस पहल ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के रिश्ते से आगे बढ़ाकर समाज, सेवा और सुरक्षा के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!