E-Paperक्राइमझारखंड
Trending

ACB के हत्थे चढ़ा दरोगा

कानून के रखवाले पर भ्रष्टाचार का आरोप: बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार ACB के ट्रैप में दबोचे गए

15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB ने थाने में ही बिछाया जाल!

कानून के रखवाले पर भ्रष्टाचार का आरोप: बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार ACB के ट्रैप में दबोचे गए

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि एक मुकदमे में मदद करने के नाम पर थाना प्रभारी द्वारा शिकायतकर्ता से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

तय योजना के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे शिकायतकर्ता 15 हजार रुपये लेकर थाना प्रभारी के पास पहुंचा। जैसे ही मनीष कुमार ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से मौजूद ACB की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। टीम ने उनके पास से 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने बताया कि उन्हें ACB की कार्रवाई की आधिकारिक सूचना मिली है और मामले की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि ACB की जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी का रिश्वत लेते गिरफ्तार होना सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब नजर ACB की आगे की जांच और विभागीय कार्रवाई पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!