E-Paperक्राइमराजनीति
Trending

दिशोम गुरु

किनामाड़ चौक बनेगा 'स्वर्गीय देसोम गुरु शिबू सोरेन चौक', प्रथम पुण्यतिथि पर ऐतिहासिक समारोह की तैयारी तेज

किनामाड़ चौक बनेगा ‘स्वर्गीय देसोम गुरु शिबू सोरेन चौक’, प्रथम पुण्यतिथि पर ऐतिहासिक समारोह की तैयारी तेज

लातेहार | झारखंड आंदोलन के प्रणेता और जननायक देसोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त को लातेहार जिला मुख्यालय के किनामाड़ चौक पर उनकी भव्य प्रतिमा एवं स्मारक का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा के अनावरण के साथ ही इस स्थल की नई पहचान “स्वर्गीय देसोम गुरु शिबू सोरेन चौक” के रूप में स्थापित होगी।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लातेहार को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। उन्होंने बताया कि किनामाड़ चौक पर बन रहा देसोम गुरु का स्मारक आने वाली पीढ़ियों को झारखंड आंदोलन, संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल प्रतिमा अनावरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि झारखंड की अस्मिता और पहचान के प्रतीक देसोम गुरु शिबू सोरेन को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करने का ऐतिहासिक अवसर होगा।

समारोह में राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम, झामुमो के केंद्रीय एवं जिला नेतृत्व, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक के बाद जिला अध्यक्ष ने जिलेवासियों से 4 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने और देसोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!