Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperझारखंडराजनीति
Trending

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

झारखंड दौरे पर पहुंचे HAM(S) के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे, बोले— संगठन विस्तार के साथ घर-घर पहुंचेगी MSME योजनाएं

सुनील कुमार चौबे के तीन दिवसीय झारखंड प्रवास से HAM(S) को मिलेगी नई ऊर्जा, हजारीबाग-चतरा में होंगे संगठनात्मक कार्यक्रम

रांची: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे शुक्रवार को तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर रांची पहुंचे। उनके आगमन पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज के नेतृत्व में झारखंड में संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है और पार्टी की विचारधारा लगातार जन-जन तक पहुंच रही है।

सुनील कुमार चौबे ने कहा कि पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक तथा केंद्रीय MSME मंत्री जीतन राम मांझी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र सरकार की MSME योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्वयं सहायता समूहों और कारीगरों को इन योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के अभियान में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव का यह तीन दिवसीय दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा।

उन्होंने जानकारी दी कि 1 अगस्त को हजारीबाग में जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 2 अगस्त को चतरा में कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न होगा। इन कार्यक्रमों में संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

हरे कृष्ण महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुनील कुमार चौबे का यह दौरा झारखंड में संगठन को नई मजबूती देगा और आने वाले दिनों में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!