Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperक्राइमझारखंडलोकल न्यूज़
Trending

JPSC

JPSC विवाद में बड़ा एक्शन! पूर्व अध्यक्ष के घर पहुँची CID, दस्तावेज़ खंगालने में जुटी जांच टीम

BREAKING: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के आवास पर CID की बड़ी रेड, परीक्षा घोटाले की जांच तेज

JPSC विवाद में बड़ा एक्शन! पूर्व अध्यक्ष के घर पहुँची CID, दस्तावेज़ खंगालने में जुटी जांच टीम

राँची :झारखंड में JPSC परीक्षा विवाद की जांच लगातार तेज होती जा रही है। गुरुवार को JPSC के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर CID की टीम ने छापेमारी की। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद है और परीक्षा से जुड़े दस्तावेज़ों व अन्य साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली की जांच के सिलसिले में की जा रही है। इससे पहले CID ने इस मामले में कांड संख्या 16/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी और बुधवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

गिरफ्तार किए गए लोगों में श्वेता कुमारी गुप्ता (उप परीक्षा नियंत्रक, JPSC), रामवीर सिंह (निदेशक, TSR Data Processing Private Limited), मो. उस्मान, मो. एबाद और अभय कुमार तिवारी शामिल हैं।

गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देश पर 21 जुलाई को CID की विशेष टीम ने राँची पुलिस के सहयोग से JPSC कार्यालय, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी TDPL सहित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़, डिजिटल साक्ष्य और अन्य सामग्री जब्त की गई थी। इन्हीं शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए पूर्व अध्यक्ष के आवास तक कार्रवाई पहुँच गई है।

फिलहाल CID की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद JPSC परीक्षा विवाद में कई और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!