Uncategorized
Trending

रांची नगर निगम के लिए डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई

डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई

राँची: डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर हलचल तेज

दैनिक आवाज न्यूज: नगर निगम चुनाव खत्म होने और नई मेयर रोशनी खलखो के चुने जाने के बाद, डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शहर की राजनीति का फोकस अब डिप्टी मेयर पद पर है, जिसके लिए अलग-अलग पार्टियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी, कांग्रेस और जेएमएम ने अपने-अपने पार्षदों के सपोर्ट से डिप्टी मेयर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। चुने हुए पार्षदों से संपर्क साधा जा रहा है.सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी मेयर पद के लिए चार से पांच पार्षद सक्रिय रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें कुछ पुराने पार्षद भी शामिल हैं जो शहर की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

दावेदार पार्षदों से पर्सनली संपर्क कर उनका सपोर्ट मांग रहे हैं।राँची नगर निगम के 53 पार्षद अब पूरी तरह से निर्णायक हैं। वे तय करेंगे कि डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी। पार्षदों के फैसले पर जनता की भी पैनी नजर है। वार्ड 26 के पार्षद प्रदीप कुमार का नाम डिप्टी मेयर पद के संभावित दावेदार के तौर पर चर्चा में है। इसके अलावा,वार्ड 21 से मो.एहतेशाम के नाम की भी चर्चा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!