E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमलोकल न्यूज़
Trending

बड़ी खबर हजारीबाग से : तेज रफ्तार वाहन ने कई लोगों को रौंदा,हादसे में 2 की मौत,6 अन्य घायल

बड़ी खबर हजारीबाग से : तेज रफ्तार वाहन ने कई लोगों को रौंदा,हादसे में 2 की मौत,6 अन्य घायल

बड़ी खबर हजारीबाग से : तेज रफ्तार वाहन ने कई लोगों को रौंदा,हादसे में 2 की मौत,6 अन्य घायलदुर्घटना

दैनिक आवाज: हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव में बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रारंभिक जांच में यह घटना दुर्घटना से अधिक आपसी रंजिश से जुड़ी लग रही है.स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से गांव में घुस आई और लोगों को रौंदते हुए एक घर से टकरा गई. टक्कर के बाद वाहन पलट गया. इस हादसे में रोहित साव (पिता भीखन साव) और प्रदीप साव (पिता बेनी साव) की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों में से दो का इलाज रिम्स रांची में, दो का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में और दो का हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

 

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग भेज दिया है. स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन कौन चला रहा था. घटना दुर्घटना है या किसी साजिश का नतीजा, इस बिंदु पर भी गहन छानबीन की जा रही है.स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतक रोहित साव का कुछ लोगों से किसी बात को लेकर हाल ही में विवाद हुआ था. इसी रंजिश के चलते यह घटना हुई हो सकती है. हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से संबंधित कोई जानकारी या सीसीटीवी फुटेज है, तो वह थाने में संपर्क करे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!