E-Paperझारखंडलोकल न्यूज़
Trending

छात्रों का भविष्य अंधकार में

कॉमर्स, उर्दू और नागपुरी में शिक्षक नहीं; NSUI ने रांची विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल व्यवस्था की मांग की

शिक्षकों की कमी से मांडर कॉलेज में पढ़ाई ठप, छात्रों का भविष्य अंधकार में!

कॉमर्स, उर्दू और नागपुरी में शिक्षक नहीं; NSUI ने रांची विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल व्यवस्था की मांग की

रांची/मांडर। मांडर महाविद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विषयवार शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खासकर कॉमर्स विभाग के साथ उर्दू और नागपुरी विषयों में एक भी शिक्षक नहीं होने का आरोप सामने आया है।

मामले को लेकर एनएसयूआई रांची विश्वविद्यालय महासचिव एवं छात्र नेता राफे ने रांची विश्वविद्यालय प्रशासन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब कॉलेज में पर्याप्त शिक्षक ही नहीं होंगे, तो नियमित कक्षाएं कैसे संचालित होंगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिलेगी?

उन्होंने कहा कि मांडर महाविद्यालय में ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने पहुंचते हैं। ऐसे में शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित होना उनके भविष्य के साथ अन्याय है।

छात्र नेता राफे ने रांची विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि मांडर महाविद्यालय में विषयवार पर्याप्त शिक्षकों की तत्काल व्यवस्था की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार मिल सके।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन को अब तत्काल कदम उठाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!