
सुकुरहुटू में फुटबॉल का रोमांच शुरू, समीर मुर्मू के दो गोल से दीपक ब्रदर बुढ़मू की शानदार जीत
कांके चैंपियन ट्रॉफी 2026 का भव्य आगाज, उद्घाटन मैच में दीपक ब्रदर बुढ़मू ने कुंजला एफसी को 2-0 से हराया
कांके। सुकुरहुट्टू गौशाला मैदान में रविवार को कांके चैंपियन ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अजय बैठा
, कांके उप प्रमुख उपस्थित रहे। उन्होंने फुटबॉल पर किक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में दीपक ब्रदर बुढ़मू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुंजला एफसी को 2-0 से पराजित किया। टीम की ओर से समीर मुर्मू ने दोनों गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
इस अवसर पर अजय बैठा, कांके उप प्रमुख ने कहा
कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह रहता है। ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना, उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारकर आगे बढ़ाना उनका उद्देश्य है।
वहीं, आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल मुंडा ने बताया कि कांके चैंपियन ट्रॉफी में आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 6 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 4 लाख रुपये तथा तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 1-1 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
उद्घाटन समारोह में सुकुरहुट्टू महावीर मंडल के अध्यक्ष राजकुमार महतो, रामलखन मुंडा, प्रभात भूषण, शत्रुधन महतो, मुकेश साहू, अभिषेक राज हेरेंज, सुरेंद्र लिंडा, आकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।



