6 अक्टूबर को हुसैनाबाद पहुंचेंगे जयराम महतो
जयराम महतो के आगमन को लेकर JLKM ने कसी कमर, गम्हरिया कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

जयराम महतो के आगमन को लेकर JLKM ने कसी कमर, गम्हरिया कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
6 अक्टूबर को हुसैनाबाद पहुंचेंगे जयराम महतो, गम्हरिया में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा तेज
हुसैनाबाद/पलामू। झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के नेता जयराम महतो के 6 अक्टूबर को हुसैनाबाद प्रखंड के गम्हरिया में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए JLKM के पदाधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
इसी क्रम में JLKM के प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष कुमार तिवारी, प्रमंडलीय महासचिव नितेश कुमार तिवारी एवं अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शहबाज अहमद ने गम्हरिया स्कूल के समीप प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंच निर्माण, लोगों के बैठने, आवागमन, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया गया।
आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि 6 अक्टूबर का जयराम महतो का हुसैनाबाद आगमन ऐतिहासिक होने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जयराम महतो के विचारों और संघर्ष को सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवा, किसान, मजदूर और आम नागरिक कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि गम्हरिया की धरती से युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्थानीय अधिकार और झारखंड के विकास जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।
JLKM ने आम जनता और युवाओं से 6 अक्टूबर को गम्हरिया पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




