Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
Uncategorized
Trending

Sadar Hospital Ranchi

आयुष्मान भारत से जटिल सर्जरी तक, सदर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं में दर्ज की कई उपलब्धियां

सदर अस्पताल राँची की बड़ी उपलब्धियां, 305 बच्चों की स्क्रीनिंग और 101 की निःशुल्क सर्जरी हुई

आयुष्मान भारत से जटिल सर्जरी तक, सदर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं में दर्ज की कई उपलब्धियां

राँची। जनमानस को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर अस्पताल, राँची द्वारा लगातार बेहतर कार्य किए गए है। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, राँची की ओर से जारी किए गए विवरण में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

सदर अस्पताल, राँची को विभिन्न गुणवत्ता मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपलब्धियां हासिल हुई हैं। अस्पताल को झारखंड का पहला ‘मुस्कान सर्टिफाइड’ सरकारी अस्पताल की उपलब्धि हासिल हुई। इसके अलावा लक्ष्य, कायाकल्प, इको-फ्रेंडली एवं NABL जैसी गुणवत्ता संबंधी मान्यताएं है।

आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में भी अस्पताल की राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि मिली है। जानकारी के मुताबिक, बेहतर कार्यप्रणाली एवं मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल, राँची ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिए पुणे में आयोजित चिंतन शिविर में स्वास्थ्य विभाग को सम्मानित किया गया है।

सदर अस्पताल में अब कई जटिल एवं उन्नत सर्जरी निःशुल्क किए जाते हैं । इनमें जटिल ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी, सर्वाइकल ट्यूमर सर्जरी, ब्रेन ट्यूमर सर्जरी और थोरैसिक डिकॉर्टिकेशन समेत अन्य जटिल ऑपरेशन शामिल हैं। इससे जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़े इसके लिए अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से कोशिश कर रही है।

वहीं, जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के उपचार को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल की जानकारी दी गई है। अस्पताल में आयोजित विशेष शिविर में लगभग 305 बच्चों की निःशुल्क स्क्रीनिंग किए जाने तथा सर्जरी के लिए चिन्हित 101 बच्चों की निःशुल्क सर्जरी कराए गए हैं।

इसके अलावा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। अभी हाल के ही दिनों में अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सदर अस्पताल, राँची के ब्लड बैंक को ‘बेस्ट गवर्नमेंट ब्लड बैंक’ के सम्मान से नवाजा गया।

पीसी-पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन और बेटी बचाओ अभियान को लेकर भी अस्पताल की ओर से की जा रही है। इसमें लिंग चयन जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी एवं कार्रवाई किए जाने तथा एक्ट के उल्लंघन के मामलों में संबंधित अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों को सील करने की कार्रवाई भी की गई है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इन प्रयासों का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ कन्या भ्रूण हत्या और लिंग चयन जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!