E-Paperhttps://thedainikaawaz24news.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifझारखंड
Trending

Paras Hospital

पारस एचईसी हॉस्पिटल का कमाल: रीढ़ के पास फंसी गोली निकाल बचाई बुजुर्ग मरीज की जान

रीढ़ के पास फंसी गोली निकाल 62 वर्षीय मरीज की बचाई जान

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची के चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी कर रीढ़ के पास फंसी गोली निकालकर 62 वर्षीय मरीज की जान बचाने में सफलता हासिल की है। मरीज सात दिनों के उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया।

जानकारी के अनुसार, लोधमा निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति को गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचने के समय मरीज शॉक की स्थिति में था तथा गोली उसकी रीढ़ (वर्टिब्रा) के समीप फंसी हुई थी।

चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार, रेससिटेशन, आवश्यक रक्त जांच, सीटी स्कैन और ब्लड ट्रांसफ्यूजन के माध्यम से मरीज की स्थिति को स्थिर किया। इसके बाद उसे आपातकालीन सर्जरी के लिए ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया।

वरिष्ठ सर्जन डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने सफल सर्जरी करते हुए चेस्ट ट्यूब इंसर्शन, मिनी थोराकोटॉमी, बुलेट एक्सट्रैक्शन, डायग्नोस्टिक लैप्रोस्कोपी तथा अन्य आंतरिक चोटों की मरम्मत की। सर्जरी के बाद मरीज को तीन दिनों तक आईसीयू में विशेषज्ञ निगरानी में रखा गया, जबकि अगले चार दिनों तक वार्ड में इलाज जारी रहा।

इलाज के दौरान मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हुआ और सातवें दिन उसे पूरी तरह हेमोडायनामिक रूप से स्थिर अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने बताया कि समय पर उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के कारण मरीज की जान बचाई जा सकी। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर ट्रॉमा और गोली लगने जैसी जटिल परिस्थितियों में अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं एवं सर्जिकल विशेषज्ञता का उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!