Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperक्राइमझारखंडराज्यलोकल न्यूज़
Trending

Ranchi Police

राँची: एसएसपी राकेश रंजन देर रात अचानक सड़कों पर उतरे, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, एक पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड 

 

राँची। राजधानी में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिए राँची के एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। 13 मार्च की देर रात, जब पूरा शहर सो रहा था, तब एसएसपी अचानक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद सड़कों पर उतर आए

एसएसपी राकेश रंजन आधी रात बाद करीब एक बजे औचक निरीक्षण के लिए निकले। उनके इस सरप्राइज विजिट की खबर शहर के किसी भी पुलिस अधिकारी या थाने के कर्मियों को पहले से नहीं थी। एसएसपी की गाड़ी विभिन्न पेट्रोलिंग पॉइंट्स पर पहुंचकर पुलिस की सक्रियता को जांचा। उन्होंने शहर के मुख्य इलाकों का दौरा किया, जिनमें प्रमुख रूप से बिरसा चौक, मेन रोड (एकरा मस्जिद एवं अन्य संवेदनशील पॉइंट), हरमू बायपास रोड, अरगोड़ा चौक शामिल थे। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक पुलिस पदाधिकारी को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!