Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperझारखंडराज्यलोकल न्यूज़

राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चुने गए रवि तिग्गा, जिला अध्यक्ष प्रभात तिर्की

अध्यक्ष चुने गए रवि तिग्गा, जिला अध्यक्ष प्रभात तिर्की राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा के झारखंड प्रदेश

गुरूवार को राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा झारखंड प्रदेश समिति एवं राँची जिला समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण ऐतिहासिक जतरा खूंटा शक्ति स्थल मुड़मा में राजी धर्मगुरु बंधन तिग्गा के द्वारा कराया गया।

झारखंड प्रदेश समिति में अध्यक्ष के दोबारा रवि तिग्गा, उपाध्यक्ष 1- विरेन्द्र उरांव, 2- राजेश मुंडा, 3- बोदे खलखो, 4- रेणु तिर्की, महासचिव बीरी भगत, सचिव- निर्मल मरांडी, सुकरा मिंज, मंगरा उरांव, सचू उरांव, कोषाध्यक्ष -देवंती खलखो, उपकोषाध्यक्ष कौशल्या उरांव एवं कार्यकारिणी सदस्य में नरेश बेदिया (हजारीबाग), सुषमा उरांव (गुमला), सतवन्ती उरांव (पलामू), शिव कु० सिंह चेरो (गुमला), मिथिलेश उरांव (चतरा) को नियुक्त किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष प्रभात तिर्की उपाध्यक्ष सुका उरांव, बिरसा पाहन,कजरू मुंडा, महासचिव तानसेन गाड़ी, सचिव रमेश उरांव, चन्द्र मोहन उरांव, बीरू उरांव, एतवा उरांव, कोषाध्यक्ष हीरा मिंज, उपकोषाध्यक्ष अनीता असुर एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए विजय उरांव, सुजाता तिर्की, सुको उरांव, नीलू तिग्गा, जलश्री लकड़ा, मीना उरांव, सुको भगत तथा मिडिया प्रभारी शिव उरांव को चुना गया।

इसके लिए सर्वप्रथम शक्ति स्थल जतरा खूंटा में सामुहिक प्रार्थना एवं धर्मगुरु के प्रवचन के पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा शपथग्रहण के माध्यम से सभों ने सरना मां, धर्मेस – सिंगबोंगा के समक्ष पूरी तन्मयता से सरना धर्म और समाज के लिए काम करने का प्रण लिया।

शपथग्रहण समारोह के उपरांत पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें परिचय के साथ साथ प्रदेश समिति के भावी कार्ययोजनाओं पर अपना अपना विचार रखा एवं कई नियम तय किए गए जिससे समिति का सुव्यवस्थित रुप से संचालन हो सके।झारखण्ड की तमाम खबरों के लिए सब्सक्राइब शेयर करें दैनिक आवास 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!