Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperझारखंड
Trending

Protest

राँची में सियासी संग्राम: हरमू बाईपास बना रणक्षेत्र, पत्थरबाजी में कार्यकर्ता और पत्रकार घायल


राँची: राजधानी राँची का हरमू बाईपास सोमवार को उस समय सियासी रणक्षेत्र में बदल गया, जब नीट पेपर लीक और जेपीएससी में कथित धांधली को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। विरोध इतना उग्र हो गया कि नारेबाजी से शुरू हुआ प्रदर्शन देखते ही देखते पत्थरबाजी, टमाटर, अंडे और पानी की बोतलें फेंकने तक पहुँच गया।

मौके पर सड़कें टमाटरों, टूटी बोतलों और पत्थरों से पट गईं। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में कई कार्यकर्ता घायल हुए, जबकि घटनास्थल से रिपोर्टिंग कर रहे कुछ पत्रकार भी चोटिल हो गए।

जानकारी के अनुसार, नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने निकले थे। हरमू बाईपास पहुँचते ही प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

 

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। जब भीड़ नहीं रुकी तो हल्का बल प्रयोग भी किया गया। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हरमू बाईपास पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।

 

इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस की स्थिति ‘चोर मचाए शोर’ जैसी है। 2019 के बाद झारखंड में हुई परीक्षाओं में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा और अधिकारियों की गिरफ्तारी केवल आई-वॉश है।”

फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस घटना ने झारखंड की राजनीति और भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!