Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to THE DAINIK AAWAZ 24 NEWS
E-Paperझारखंडटॉप न्यूज़धर्मयुवाराज्यलोकल न्यूज़
Trending

सर्वसम्मति से एंजेल लकड़ा को केन्द्रीय सरना समिति महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सर्वसम्मति से एंजेल लकड़ा को केन्द्रीय सरना समिति महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Ranchi : आज दिनांक 18/03/2026 को केन्द्रीय सरना समिति ने प्रेस क्लब, रांची में ‘सरहुल पूर्व संध्या’ का आयोजन किया। इसके साथ ही केन्द्रीय सरना समिति के ‘महिला मोर्चा’ का पुनर्गठन भी किया गया।

 

सर्वसम्मति से एंजेल लकड़ा को केन्द्रीय सरना समिति महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष फुलचन्द तिर्की द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर और फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष फुलचन्द तिर्की ने कहा कि प्रकृति का महापर्व ‘सरहुल पूजा महोत्सव’ धूमधाम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा। उन्होंने समाज की मजबूती के लिए समिति के विस्तार को जरूरी बताया। उन्होंने अपील की कि सरहुल शोभायात्रा में सभी लोग पारंपरिक मांदर, ढोल और नगाड़ों के साथ शामिल हों और डी.जे. (D.J.) का प्रयोग न करें। महिलाएं लाल-पाड़ साड़ी और पुरुष धोती-गंजी पहनकर शामिल हों।

उन्होंने आगे बताया कि सरहुल की तैयारी पूरी कर ली गई है। सामाजिक संगठन एवं प्रशासन युद्ध स्तर पर साफ-सफाई, पानी, बिजली एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं।

इस मौके पर केन्द्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, रांची जिला सरना समिति के अध्यक्ष अमर तिर्की, नन्दा उरांव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!