
राँची: स्पीड पोस्ट से ड्रग्स मंगाकर शहर के विभिन्न हिस्सों में ऊंचे दामों पर बेचने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा
दैनिक आवाज न्यूज: राँची एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंडरा थाना क्षेत्र से लाल वेदांत नाथ शाहदेव नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो स्पीड पोस्ट के जरिए नशीले पदार्थों की खेप मंगाकर शहर के विभिन्न हिस्सों में ऊंचे दामों पर बेचता था.युवक को पंडरा ओपी क्षेत्र के जतरा मैदान के पास से पकड़ा गया.पकड़ा गया युवक लाल वेदांत नाथ शाहदेव (25 वर्ष), इंद्रपुरी रोड नंबर-1, का रहने वाला है.उसके पास से लिफाफे के अंदर पारदर्शी प्लास्टिक में लपेटा हुआ 10.92 ग्राम चरस पाया गया.पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गलत नाम और पते का इस्तेमाल कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से नशीले पदार्थ मंगवाता था।
खेप प्राप्त होने के बाद वह इसे रांची के अलग-अलग इलाकों में नशा करने वालों को मोटी कीमत पर बेच देता था. पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।



